जनता कांग्रेस नेता ने कहा..पार्टी में घुसे भाजपा एजेन्टों पर होगी कार्रवाई..जयचन्दों को दिखाएंगे बाहर का रास्ता..भाजपा नेताओं को करेंगे बेनकाब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—जनता कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने भाजपा पर भेदियागिरी का आरोप लगाया है। मरवाही सदन में पत्रकारों को विक्रांत ने बताया कि भाजपा नेता सुचिता की बातें केवल फायदे के लिए करते हैं..सच्चाई इसके उलट है। घटते जनाधार से परेशान भाजपा नेता जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तोड़ने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। अपने आदमियों को ऐन केन प्रकारेण..जनता कांग्रेस भेजकर पार्टी को लगातार नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहे हैं। जनता के बीच पार्टी के खिलाफ अफवाह फैलवा रहे हैं। इस हरकत को हरगिज बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही पार्टी में घुसे भाजपा के दलालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसी क्रम में पार्टी के एक जयचन्द को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यदि भाजपा नेता हरकतों से बाज नहीें आते हैं तो पर्दे के पीछ छिपे सभी चेहरों को प्रमाण के साथ बेनकाब किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जनता कांग्रेस बिलासपुर ईकाई अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर भेदियागिरी करने का आरोप लगाया है। विक्रांत ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार घटते जनाधार से परेशान होकर भाजपा नेता उल जुलूल हरकत कर रहे हैं। दोहरी नागरिकता रखने वाले ऐसे लोग पार्टी के अन्दर रहकर भाजपा के लिए काम करते पाए गए हैं। इनमें एक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

                   विक्रांत ने बताया कि हमने पार्टी कार्यकर्ताओं की स्क्रीनिंग करना शुरू कर दिया है। कोर कमेटी की बैठक के बाद झुग्गी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गोपाल यादव पार्टी मेें रहकर भाजपा के लिए काम कर रहे थे। रिकार्डिंग और वीडियों दिखाते हुए पार्टी अध्यक्ष ने बताया कि गोपाल यादव कुछ महीनों पहले पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। जनता कांग्रेस में ज्वाइन करने से पहले गोपाल यादव भाजपा में ही काम कर रहे थे। भाजपा में जाने के कुछ दिनो बाद गोपाल ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के सामने दुबारा जनता कांग्रेस में शामिल हुए। कुछ प्रमाणों के साथ जानकारी मिली कि दरअसल गोपाल यादव को भाजपा नेताओं ने ब्रेनवाश कर भेजा था।

                     पार्टी में रहते हुए गोपाल यादव तखतपुर, कोटा, बिलासपुर, बेलतरा में पार्टी रीति नीति के खिलाफ लगातार काम कर रहे थे। कुछ वीडियो और फोन काल के माध्यम से सच्चाई सामने आने के बाद कोर कमेटी ने गोपाल यादव को पार्टी के बाहर का रास्ता दिखाया है। अन्य लोगों को भी चेतावनी दी गयी है।

               जिला जनता कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि यदि भाजपा नेता अपनी करतूर से बाज नहीं आते हैं तो उन सभी नेताओं के चेहरे को बेनकाब किया जाएगा। जो भेदिया भेजकर पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

close