कांग्रेस किसान संगठन प्रदेश संयोजक ने कहा.. आवारा पशुओं का गौठान से संबध नहीं.सकार से मतलब भी नहीं.संजीव संभालेंगे जिला की कमान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-भूपेश सरकार किसान हित में अच्छा काम कर रही है। किसानों का तेजी से विकास हो रहा है। नरवा गरवा घुरवा बारी के चलते किसनों को सीधा फायदा भी हो रहा है। योजना के तहत ना केवल पशुपालकों  को आर्थिक लाभ मिल रहा है। बल्कि छत्तीसगढ़ मं तेजी के साथ जैविक खादों का उत्पादन भी हो रहा है। यह बाते प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक  लालबहादुर चंद्रवंशी ने कही। 
 
             किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। उन्होने किसान नेताओं के साथ बैठक कर शासन की ना केवल किसान हित बल्कि सभी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाेन के बात कही। लालबहादुर चन्द्रवंशी ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत कर शासन की योजनाओं के बारे में बताया।
 
            सवाल जवाब के दौरान किसान नेता चन्द्रवंशी ने बताया कि नरवा गरवा घुरवा बारी ना केवल प्रदेश सरकार की ड्रीम योजना है। बल्कि इसका फायदा भी अब प्रदेश में दिखने लगा है। उन्होने बताया कि जल स्तर बढ़ा है। कम्पोस्ट खाद का उत्पादन से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ी है। किसानों को आर्थिक फायदा हुआ है।
 
              इस दौरान किसान नेता प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास की गति को सबके सामने रखा। किसान हित में किए गए काम के बारे में विस्तार से बताया। गौठान रिकार्ड तोड़ बनाए जा रहे है बावजूद इसक मवेशी सड़को पर क्यों दिखाई देते हैं। बिना तैयारी के पत्रकारों से चर्चा के दौरान किसान नेता गोलमोल जवाब दिया। उन्होने कहा कि सड़क के मवेशियों का सरकार से कोई लेना देना नहीं है। मवेशी मालिकों का इसका ध्यान रखना चाहिए। 
     
              ढाई हजार रूपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी के सवाल पर उन्होने कहा कि इस बार प्रतिक्विंटल किसानों 2540 रूपए दिाय जाएगा। किसान न्याय योजना में किसानों को अभी भी लगभग एक हजार कम क्यों मिल रहा है। सवाल को किसान नेता ने टाल दिया।
 
         किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक ने इस दौरान बताया कि संजीव श्कुला को जिला किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का एलान करेंगे। बैठक में पदाधिकारियों को लेकर व्यापक स्तर पर चर्चा होगी।
close