दो अलग अलग कार्रवाई..11 जुआरी गिरफ्तार ..जुआ एक्ट की कार्रवाई.हजारों रूपए नगद बरामद

Editor
2 Min Read
बिलासपुर..बिल्हा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अलग अलग कार्रवाई करते हुए कुल 7 लोगों को गिऱफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 4 आरोपियों को बेलटुकरी स्कूल के पीछे जबकि सात आरोपियों को मंगला स्थित अशोक चौक से गिरफ्तार किया गया है।सभी आरोपियों के पास नगद समेत 52 पत्ती बरामद किया गया है। 
 
              पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर की गयी कार्रवाई में बेलटुकरी स्कूल लके पीछे पकड़े गए आरोपियों का नाम अनिल निषाद सुनील निषाद,प्रीतम कुमार और अजीत कुमार मांडले है। अजीत कुमार हथफोडवा का रहने वाला है। जबकि अन्य तीन आरोपी बेलटुकरी के निवासी है। आरोपिोयंके पास से नगद और 52 बत्ती जब्त किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक गुलाब पटेल, प्रधान आरक्षक खेम सिंह, चोलाराम पटेल, आरक्षक राजकुमार पाटले, रूपलाल चंद्रा, शशीकांत जायसवाल, दिनेश पटेल, रमेश यादव, नरसिंग राज, तिलेंद्र श्रीवास का विशेष योगदान रहा।
            
           बिल्हा पुलिस ने मंगला स्थित अशोक चौक के पास धावा बोलकर सात जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते दबोचा है। आरोपियों के पास से नगद समेत 52 पत्ती बहरामद किया गया है। मौके से पकड़े गए आरोपियों के नाम तनमय पटले निवासी खपरी,शिवकुमार यादव, होरीलाल पटेल ,जगदीश पटेल मंगला, चेतन यादव मंगला, भागबली पटेल और श्रीराम पटेल है। सभी जुआरी मंगला के रहने वाले हैं।
TAGGED:
close