बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास एक किलो 300 ग्राम गांजा समेत 2 मोबाइल भी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया है। पकड़ा गया आरोपी मिनीबस्ती जरहाभाटा का रहने वाला है। आरोपी का नाम सत्यनारायण कोसले है।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी सत्यनारायण कोसले एक बैग में गांजा लेकर इंदु चौक चर्च के पास खड़ा है। अवैध रूप से गांजा बिक्री करने ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर इंदु चौक चर्च के पास आरोपी सत्यनारायण कोसले को धर दबोचा।
जांच पड़ताल के दौरान आरोपी के पास पाए गए बैग से करीब एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के पास से दो मोबाइल को भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है। आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।