पान दुकान में पुलिस का धावा..हुक्का समेत 30 हजार की सामाग्री बरामद..संचालक गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–– जिले में हुक्काबार के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। मुख्यमंत्री और डीजीपी के सख्त निर्देश के बाद लगातार दूसरे दिन भी पुलिस ने हुक्काबार में धावा बोला है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का और हुक्का सामाग्री समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
 
                पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने बीती रात मुखबीर की खबर पर पान दुकान में धावा बोलकर हुक्का समेत हुक्का सामाग्री को जब्त किया है। बरामद सामान की कीमत करीब 30 हजार रूपयों से अधिक है।
 
                     पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि सिविल थाना क्षेत्र के प्रताप चौक के पास गोवर्धन पान दुकान  संचालक हुक्का  और हुक्का की सामग्री काफी मात्रा में रखा है। इसके अलावा मांगने पर हुक्का भी उपलब्ध कराता है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने थानेदार शनिप रात्रे की अगुवाई में तत्काल कार्यवाही की गयी। पान दुकान संचालक को हुक्का और हुक्का सामग्री के साथ और सेवा करते पकड़ा गया। 
 
           आरोपी दुकान संचालक सुनील कृपलानी निवासी तोरवा गुरूनानक चौके के खिलाफ धारा 6  कोटपा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मौके से अलग अलग हुक्का पलेवर के पैकेट  और हुक्का  में उपयोगी सामग्री को जब्त किया गया। आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
 
       इधर मामले में एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि हुक्का बार चलाने और सामान बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
close