चोरों ने किया होली को बदरंग

BHASKAR MISHRA

sarkanda thanaबिलासपुर– होली की रात चोरों ने कई जगह शहरवासियों के नाक में दम कर दिया है। चोरों ने अकेले सिविल लाइन क्षेत्र के चार घरों में हाथ साफ किया।  सरकंडा थाना क्षेत्र के एक घर को निशाना बनाया। पुलिस ने होली में सुरक्षा के मद्देन्जर शहर के सभी मोहल्लो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। बावजूद इसके चोरों ने सुरक्षा में सेंधमारी करते हुए वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। हमेशा की तरह पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुदुदण्ड निवासी अर्जुन सिंह मरावी पिता कुशाल सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि किसी ने उसके मकान का ताला तोडकर घर से लाखो का माल पर कर दिया है। घर से लगे अन्य तीन घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया है। अर्जुन सिंह मरावी का घर माताचौरा गली मेें है। चोरो ने उसके घर से एक हजार नगद, सोने का हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल और बिछिया समेत अन्य सामान पर हाथ फेरा है।

                      सरकंडा क्षेत्र में चोरी की शिकायत मिली है। चोरों ने सूने मकान से दस हजार रूपए नगद और जेवरात पार कर दिया है। पीडि़त ने अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाै। मालूम हो कि जिला पुलिस प्रशासन ने होली में चोरी और अन्य संदेहास्पद गतिविधियों पर नजर रखने के लिए होली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा किहै।

close