सहायक शिक्षक भर्ती-स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों में हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के विभिन्न पदों पर साक्षात्कार

Shri Mi
2 Min Read

मुंगेली।जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल मुुंगेली, महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी और स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में संविदा आधार पर हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। इस हेतु 23 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम, शिक्षक कला हिन्दी माध्यम तथा  दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक शिक्षक अंग्रेजी हिन्दी माध्यम, 28 दिसम्बर को दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक सहायक शिक्षक विज्ञान, प्रयोग शाला सहायक और सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम 29 दिसम्बर को प्रात‘ः 11 बजे से शाम 06 बजे तक व्याख्याता हिन्दी (हिन्दी माध्यम) और  30 दिसम्बर को दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक व्याख्याता संस्कृत, व्याख्याता रसायन अंग्रेजी माध्यम का साक्षात्कार होगी। इसी तरह 04 जनवरी 2022 को दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम, 05 जनवरी 2022 को दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम, शिक्षक गणित अंग्रेजी माध्यम, 06 जनवरी को दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक व्यायाम शिक्षक तथा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम का साक्षात्कार होगी। साक्षात्कार के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल  दाऊपारा में होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close