शकरगढ़ सीमा क्षेत्र से धान परिवहन करते हुए 100 बोरी अवैध धान जब्त

Shri Mi
1 Min Read

जशपुरनगर/कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिले में अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है।इसी कड़ी में राजस्व टीम के द्वारा सन्ना तहसील के ग्राम दनगरी में बलरामपुर जिला के शकरगढ़ सीमा क्षेत्र से अवैध धान का परिवहन करते हुए पकडे़ गए और राजस्व विभाग द्वारा 100 बोरी धान जब्त की कार्यवाही की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close