बिलासपुर—बलात्कार के फरार आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पिडिता से मारपीट कर जबरदस्ती शारिरिक सम्बन्ध बनाया। मामले में शिकायत के बाद आरोपी मंगल मानिकपुरी की गंभीरता के साथ तलाश की जा रही थी।
चकरभाठा पुलिस के अनुसार पिडिता ने थाना पहुंचकर बताया कि मोहल्ले में रहने वाला मंगल मानिकपुरी से जान पहचान थी। मंगल ने शादी का झांसा देकर कई बार शारिरिक संबंध बनाया। शादी के लिए दबाव डालने पर मारना पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2)(N),323 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी घटना दिनांक से फरार है। लगातार खोजबीन और मुखबीर की सूचना पर आरोपी मंगल मानिकपुरी को उसके घर में छिपा होना पाया गया।
फरार आरोपी मंगल मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।