प्रधानमंत्री को कन्हैया की आमसभा में गाली…भाजपा नेता की FIR…24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—मस्तूरी स्थित भदौरा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की आमसभा में प्रधानमंत्री को गाली देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कन्हैया कुमार जब पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान प्रधानमंत्री को अश्लील गाली दी। आवाज वीडियो में टेप हो गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता ने मुस्तूरी थाना में अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित करार्रवाई कर आरोपी को धर दबोचा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की आमसभा थी। आमसभा को संबोधित करने के बाद कन्हैया कुमार पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान किसी ने प्रधानमंत्री को अश्लील गाली दी। आवाज विडियो में टेप हो गया।

मामला सामने आने के बाद भाजपा नेता बीपी सिंह ने मस्तूरी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि आवाज की पता साजी की गयी। लोगों से जानकारी के बाद आरोपी अरविंद सोनी को पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल किया। रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आईपीसी की धारा 294,504 के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी अपराध दर्ज किया गया है।

close