फरार कांग्रेस नेता अकबर खान गिरफ्तार…घर छिपा था आरोपी…पुलिस का दावा ,जल्द पकड़ा जाएगा तैयब

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर–कांग्रेस नेता अकबर को सरकंडा पुलिस ने तिफरा थाना क्षेत्र के देवनन्दन नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया है। अपराध दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता फरार चल रहा था। अकबर खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर दो अपराध दर्ज है। मामले में पुलिस ने चांटीडीह निवासी रज्जब अली की सुसाइड नोट के हवाले से कांग्रेस नेता तैयब और अकबर के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते चलें कि चांटीडीह निवासी कांग्रेस नेता रज्जब अली ने चार अक्टूबर 2023 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। छानबीन के दौरान तत्कालीन समय पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया। मृतक रज्जब अली ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम एक सुसाइड नोट लिखा था।

सुसाइड नोट में रज्जब अली ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर ना केवल चिंता जाहिर किया। बल्कि मुख्यमंत्री से परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस पूछताछ में रज्जब अली के परिजनों ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैयब हुसैन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

 जांच पड़ताल के बाद सरकन्डा पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैयब हुसैन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। अपराध दर्ज होने के बाद अकबर और तैयब फरारी पर चल रहे थे। इस दौरान पुलिस दोनो फरार कांग्रेस नेताओं की तलाश कर रह थी।

आज यानी रविवार 14 अप्रैल को सरकंडा पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि अकबर खान अपने परिवार के साथ देवनंदन नगर स्थित घर में छिपा है। जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी और DSP रोशन आहूजा ने अपनी टीम के साथ अकबर के घर में धावा बोला। टीम ने कांग्रेस नेता को धर दबोचा। रोशन आहुजा ने बताया कि बहरहाल फरार दूसरे आरोपी तैयब की तलाश की जा रही है।

दो मामले में अकबर अपराध दर्ज

अकबर के खिलाफ थाना में दो अपराधिक प्रकरम कायम है। इसमें एक मामला रपटा चौक चांटीडीह निवासी रज्जब अली का है। 4 अक्टूबर 2022 की सुबह रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। व्यवसायी के बेटे अरमान उर्फ हमाम अली ने पुलिस को बताया कि रपटा चौक स्थित दुकान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दुकान के पास जमीन को खरीदने के लिए कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन ने सौदा किया। इसके बाद अकबर और तैय्यब ने दुकान वाली जमीन को खाली करने का दबाव बनाया।

उसके पिता  पिता रज्जब अली ने विरोध किया। मामले में उसके पिता को दोनो कांग्रेस नेताओं ने प्रताडित करना शुरू कर दिया। शिकायत पर तत्कालीन एसपी ने एएसपी सिटी को जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद पुलिस ने अबकर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ धारा 306 के तहत जुर्म दर्ज किया।

युवा छात्र ने की आत्महत्या

 दूसरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। कुम्हारपारा निवासी विरेंद्र नागवंशी का बेटा सिद्धांत नागवंशी ने अकबर की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया। सिद्धांत सीवी रामन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई रहा था। रुपयों की तंगी की वजह से पढ़ाई छोड़कर कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ सुपरवाईजर का काम करने लगा। इसी बीच सिद्धांत के रिश्तेदार की जमीन का सौदा अकबर से कराया। अकबर ने जमीन का एग्रीमेंट सिद्धांत के नाम पर कराया।

जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा था। सिद्धांत ने अपने संबंधों के आधार पर सुलझाने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो पाया। नाराज अकबर और उसके गुर्गों ने सिद्धांत को परेशान करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना से तंग आकर एक दिन सिद्धान्त ने फांसी लगा लिया।  मामले की जांच के बाद पुलिस ने अकबर खान, मिनाक्षी बंजारी और शिबू उर्फ फैजान खान के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज किया।

गिरफ्तारी के भय से फरार

दोनो मामले में गिरफ्तारी से बचने को लेकर तैयब और अकबर फरार चल रहे थे। पुलिस भी दोनो आरोपियों की गंभीरता से तलाश कर रही थी। मामले में एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि अकबर को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जल्द ही फरार तैयब को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल मुखबीर की सूचना पर तैयब की गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है।

close