रास्ता भटक गयी 80 साल की बुजुर्ग महिला…डायल 112 ने पहुंचाया घर…टीम ने जहर की शिकार महिला को भी बचाया

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—–बिल्हा थाना स्थित ग्राम बिटकुली में जहर सेवन की शिकार महिला को डायल 112 की टीम ने प्रयास कर बचा लिया है। बहरहाल इलाज के बाद महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। परिजनों ने टीम के प्रति आभार जाहिर किया है। पुलिस कप्तान ने एक बार फिर पुलिस कर्मचारियों को पीठ थपथपाई है। रजनेश सिंह ने तोरवा पुलिस टीम को भी रास्ता भटक गयी बुजुर्ग महिला को घर पहुंचाने वाले पुलिस जवानों की तारीफ की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस के अनुसार बिल्हा थाना 112 को जानकारी मिली कि ग्राम बिटकुली में एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लिया है। महिला की स्थिति बहुत ही गंभीर है। खबर मिलते ही बिल्हा 112 टीम मात्र 11 मिनट के अन्दर मौके पर पहुंच गयी। पीड़ित महिला को तत्काल सीएचसी बिल्हा में भर्ती कराया गया। समय पर ईलाज मिलने से महिला की हालत सुधर रही है। डाक्टरों ने भी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।

समय पर इलाज मिलने पर महिला के परिजनों ने बिल्हा पुलिस और डायल  112 के प्रति धन्यवाद जाहिर किया है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने डायल 112 टीम की सराहना की है।

बुजुर्ग महिला की डायल 112 का सहारा

तोरवा पुलिस को जानकारी मिली कि एक बुजुर्ग महिला रास्ता भटक ग्राम फदहाखार पहुंच गयी है। डायल 112 टीम  मामले को गंभीरता से लेते हुए मात्र 17 मिनट में मौके पर पहुंच गयी। मौके पर टीम को जानकारी मिली कि 80 साल की बुजुर्ग महिला दोपहर  3 बजे से घर का रास्ता भटक गयी।

डायल 112 ने महिला को तत्काल वाहन में बैठाया। पता तलाशी के बाद जानकारी मिली कि महिला  जूना बिलासपुर की रहने वाली है। टीम ने बुजुर्ग महिला को में पुत्र के हवाले किया। पुलिस कप्तान ने तोरवा डायल 112 के काम को सराहनीय बताय है।

close