गोंडपारा निवासी विनोद सोनी से सरेआम राह सोने चांदी की लूट..बाइकर ने किया 6 लाख का सामान पार..घर लौटते बिलासा चौक के पास हुई वारदात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— गोंडपारा निवासी विनोद सोनी ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर सोने चांदी के जेवर लूट की शिकायत की है। विनोद सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि दो बाइक सवारों ने घटना को बिलासा चौके पास अंजाम दिया है। लूटपाट के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर गोंड़पारा निवासी विनोद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि देर शाम करीब सात बजे लुटेरों ने सोने चांदी के जेवर की लूट पाट की है। पुलिस को विनोद सोनी ने बताया कि रपटा पार राधिका ज्वैलर्स दुकान का संचालन करता है। रोज की तरह शाम को दुकान बन्द कर भाई के साथ घर लौट रहा था। घर पहुंचने के पहले बिलासा चौक के पास एक व्यक्ति ने हाथ में रखे झोला को छीना। और अपने साथी के साथ लूट के बाद फरार हो गया। 

           पुलिस को विनोद सोनी ने बताया कि वह गोंडपारा स्थित साँई मंदिर के पास दर्जी लाइन रहता है। दोनो भाई शाम को दुकान बन्द कर घर लौट रहे थे। छोटा भाई आगे था। विनोद ने पुलिस को यह भी बताया कि दुकान छोटी होने के कारण हमेॆशा की तरह सारा सामान थैले में लेकर घर लौट रहा था।

                विनोद सोनी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार जल्द ही तकनिकियों का सहारा लेकर आरोपी को धर दबोच लिया जाएगा।

close