ना पंच की…ना सरपंच की..ना मंत्री..ना विधायक की..सरकार नौकरशाहों की..पूर्व मंत्री बृजमोहन का सरकार पर निशाना..समझ रहे 25 सौ में किसानों को खरीद लिया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सीपत में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बृजमोहन ने पत्रकारों से  को बताया कि ..सरकार को नौकरशाह चला रहे हैं। पूरी तरह कंगाल कांग्रेस सरकार भाजपा के काम पर अपना नाम पट्टी चिपका कर विकास कार्यों का ढिंढोरा पीट रही है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

            रामकथा कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व मंत्री भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। अचानकमार टाइगर रिजर्व बनाए जाने वाले मंत्री अकबर के बयान पर व़जमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार कंगाल हो चुकी है। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत किया। जबकि सभी काम भाजपा शासन काल के हैं। यह जानते हुए भी हाईकोर्ट में अचानक मार टाइगर रिजर्व से निकलने वाले रास्ते पर निर्णय दिया। अब कहना कि अचानक मार को टाइगर रिजर्व बनाएंगे। सरासर गलत है। टाइगर रिजर्व भाजपा शासन काल में बना है। बृजमोहन ने बताया कि कांग्रेस सरकार भाजपा के काम पर नाम पट्टी चिपका रही । 

            राजस्व मंत्री ने कोरबा कलेक्टर को भ्रष्ट कहा है। सवाल के जवाब में बृजमोहन ने कहा कि प्रदेश में चुनी हुई नाममात्र की सरकार है। सरकार ना तो पंच चला रहे..ना सरपंच..ना ही मंत्री..दरअसल सरकार को ठेके के नौकरशाह चला रहे है। यह सरकार दे कुछ नहीं रही है। केवल लेने का काम कर रही है।

             एक अन्य सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार धान की कीमत 25 सौ रूपए देकर समझ रही है कि किसानों को खरीद लिया है। सच्चाई तो यह है कि किसान,युवा,व्यापारी मजदूर सभी लोग कांग्रेस सरकार से थक चुके हैं। ना तो आवास दिया जा रहा है। ना ही खाद बीज और सब्सिडी ही मिल रही है। सरकार कंगाल हो चुकी है। प्रदेश में अराकता का वातावरण है। सच तो यह है प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। 

         उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्थिति पर भाजपा नेता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बन रही है।यह जानते हुए भी अचानकमार टाइगर रिजर्व भाजपा शासन काल की देन है। 

TAGGED:
close