रायपुर। खैरागढ़ में मिली जीत ने कांग्रेस खेमे को उत्साहित कर दिया है।उपचुनाव की इस जीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नायक बनकर उभरे। उन्होंने ना सिर्फ मैराथन चुनावी सभाएं की, बल्कि खैरागढ़ को जिला बनाने का ऐलान कर ऐसा ट्रंप कार्ड खेला, जिसने बीजेपी को चारों खाने चित कर दिया। खैरागढ़ की जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ की जनता ने एक व्यापक संदेश देकर नफरत के सौदागरों को ये बता दिया है कि छत्तीसगढ़ के लोग शांतिप्रिय है। यहां अगर नफरत का व्यापार करने की कोशिश करेंगे तो छत्तीसगढ़ के लोग माफ नहीं करेंगे। श्री बघेल ने कहा कि खैरागढ़ की जनता ने आज फिर से भरोसा जताया कि कांग्रेस ही है जो कहती है, वह करती है। श्रीमती यशोदा वर्मा जी को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 वें विधायक के रूप में चुने जाने पर बधाई। हमारे एक एक कार्यकर्ता की मेहनत के बिना यह संभव नहीं था।
खैरागढ़ की जनता ने आज फिर से भरोसा जताया कि कांग्रेस ही है जो कहती है, वह करती है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 16, 2022
श्रीमती यशोदा वर्मा जी को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 वें विधायक के रूप में चुने जाने पर बधाई।
हमारे एक एक कार्यकर्ता की मेहनत के बिना यह संभव नहीं था। 1/2