राज्य सरकार से नहीं मिल रहा सहयोग..भाजपा नेत्री ने कहा..सिर्फ केन्द्रीय योजनाओं से हो रहा विकास

Editor
3 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश सरकार से ग्रामीण क्षेत्र के विकास में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी विकास कार्य हो रहे है..उसमें  केंद्रीय योजनाओं की भूमिका अहम है। यह बातें जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेत्री नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने सीसी रोड निर्माण कार्य भूमि पूजन के दौरान कही। 
 
            ग्राम पंचायत मचखण्डा के आश्रित ग्राम बम्हनीकला में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण के भूमिपूजन रविवार को किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित ज़िला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल ने राज्य पर भाजपा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने कहा कि राज्य सरकार से ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों में  अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ग्रामीण विकास की ओर ध्यान ही नहीं दे रही है।
 
                    ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी विकास कार्य हो रहे है..उसमें केंद्र से संचालित योजनाओं का अहम योगदान है। मनरेगा, 15 वें वित्त योजना, केम्पा मद के अलावा डीएमएफ की राशी से ही निर्माण  और विकास का कार्य हो रहा है। राज्य सरकार के समग्र ग्राम विकास की राशि का उपयोग विकास कार्यों में नहीं किया जा रहा है।
 
      नीरू ने बताया कि राज्य सरकार की फ़्लैगशिप योजना नरवा गरुआ घुरुआ बारी का हाल बुरा है । प्रदेश के प्रत्येक गौठान में विकास के नाम पर 40-40 लाख रु खर्च किए गए है। लेकिन किसी भी गोठान में गाय दिखाई नही देती है अब भी मवेशी सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। कार्यक्रम को  शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलेंद्र कौशिल ने भी  सम्बोधित किया। उन्होने बताया कि  राज्य सरकार सिर से लेकर पाँव तक भ्रष्टाचार में डूबी है।  आज मध्यम वर्ग के लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
 
           प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसानो को मिलने वाली केंद्रीय सहायता जैसे महत्वपूर्ण योजना को राज्य सरकार ने बंद कर दिया है। सारी योजनाए हितग्राही मूलक है । इसमें राज्य सरकार को कमीशन नहीं मिलता। इसलिए सभी योजनाए छत्तीसगढ़ में संचालित नहीं हो रही है।
 
          इस अवसर पर सरपंच मनबोध साहू, पोंडी के पूर्व सरपंच राम कुमार कुम्भकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजयवर्धन कौशिक, महामंत्री रामनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में गांव के नागरिक उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close