थाणे महाराष्ट्र से दहेज लोभी गिरफ्तार..सरकन्डा पुलिस की कार्रवाई..सास समेत तीनों जेल दाखिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस नेदहेज प्रताडना के आरोपियों को महाराष्ट्र के थाणे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल के हवाले कर दिया गया है। आरोपियों का नाम परेश पचौरी पिता राम बिहारी, राम बिहारी पिता गंगाधर पचौरी है।  जबकि तीसरी आरोपी महिला है।  
                                   सरकन्डा थानेदार ने बताया कि 18 .अप्रैल 2022 को लोधीपारा सरकंडा निवासी पीडिता ने दहेज प्रताड़ना का रिपोर्ट दर्ज कराया।पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह परेश पचौरी पिता राम बिहारी पचौरी से 22 फरवरी 2019 को हुआ। उसका ससुराल महाराष्ट्र थाणे स्थित थाना मुन्द्रा मकान नंबर 205 महालक्ष्मी अपार्टमेंट 2 श्लोक नगर में है।
           पीड़िता ने बताया कि विवाह के एक सप्ताह के भीतर ही परेश पचौरी, रामबिहारी पचौरी और सास ने दहेज मांगना शुरू किया। इसके बाद वह मायके आ गयी। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 50 हजार रूपये, सोने चांदी के गहने नही दिए जाने को लेकर मारापीटा और गाली गलौच किया है। इस दौरान तीनो ने  शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडित भी किया है। 
                              थानेदार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 498ए 34 का अपराध दर्ज किया। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी की पतासाजी की गयी। थाना प्रभारी सरकंडा हरिशचंद्र टाण्डेकर की अगुवाई में पुलिस टीम को  थाणे महाराष्ट्र भेजा गया। तीनों आरोपियों को मकान नंबर 205 महालक्ष्मी अपार्टमेंट – 2 श्लोक नगर थाना मुन्द्रा से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। 

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close