सीपत पहुंचे डीआरओ बीआरओ..कार्यकर्ताओं ने कहा.नहीं किया संवाद,दावेदारों ने दिया बायोडाटा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)– कांग्रेस संगठन चुनावों को लेकर झारखंड से जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र सिंह योगी और ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी अजय पटेल शनिवार को सीपत पहुंचे। साथ में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी और  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने  ब्लाक कांग्रेस कमेटी की  बैठक में शिरकत भी किया।
                   ब्लाक कांग्रेस को सम्बोधित कर डीआरओ योगेंद्र सिंह योगी ने बताया कि संगठन में बेहतर काम करने वाले और बूथ लेवल पर टीम तैयार कर सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले ऊर्जावान सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलेगी। जमीन से जुड़े हुए ऐसे लोगो की तलाश में ही हम जिला के सभी ब्लॉको का दौरा कर रहे है।
                 कार्यकर्ताओ को पीसीसी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने संबोधित किया। दोनो नेताओं ने लाक अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को विस्तार से बताया। मौके पर मौजूद प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार अंचल, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, जयंत मनहर, दुबे सिंह कश्यप,जनपद पंचायत सभापति नूर मोहम्मद,चित्रकान्त श्रीवास, मोहनलाल पाटनवार,राजू सूर्यवंशी, अहमद मोमिन, उमेश चंद्राकर, इदरीश खान सहित अन्य उपस्थित रहे।
टॉप टेन में मस्तूरी विधानसभा का नाम
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि डिजिटल सदस्यता अभियान में टाप 10 में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले में मस्तूरी विधानसभा का नाम है।  मस्तूरी और सीपत ब्लाक दोनों का रिकार्ड बहुत ही शानदार है। ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र धीवर का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। वे पहले ऐसे अध्यक्ष हैं जिन्होंने प्रशासनिक और संगठन के संयुक्त रूप से दोनों पदों पर सबसे लंबे समय तक रहकर न्याय किया है।
 कार्यकर्ताओं ने कहा हमारी नही सुनी गयी
              बैठक में शामिल होने कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी दूर-दूर से  सीपत पहुंचे। डीआरओ और बीआरओ का लंबा इंतजार किया। बैठक में पहुंचने के बाद किसी भी पदाधिकारी ने कार्यमरताओ से सीधे संवाद नही किया। इस बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराज़गी जाहिर किया।  नाराज होकर बैठक से बाहर निकले बीआरओ अजय पटेल वापस बैठक स्थल पहुचे। और 25 जुलाई के बाद नामांकन फार्म लेकर आने की बात कही।
दावेदारों ने दिया बायोडाटा दिया
ब्लॉक संगठन चुनाव कट्टो लेने पहुंचे डीआरओ और बीआरओ को सीपत ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के दावेदारों ने विधानसभा चुनाव तर्ज पर अपना बायोडाटा सौंपा। दावेदारों में शामिल मनोज खरे, प्रमोद जायसवाल, पप्पू साहू, प्रमिल दास, कृष्णकुमार राठौर, दुर्गा तिवारी,भागिरथी पोर्ते और उमेश कश्यप ने अध्यक्ष पद के लिए बायोडाटा दिया संगठन को दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close