उपसंचालक वेटनरी लल्लन सिंह निलंबित

Shri Mi
1 Min Read

बीजापुर। भोपालपटनम से सरकारी गाड़ी में सागौन की अवैध तस्करी करते पकड़ाए उपसंचालक पशु चिकित्सक सेवाएं को विभाग के अवर सचिव निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में उपसंचालक का मुख्यालय संयुक्त संचालक जगदलपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ज्ञात हो कि वन विभाग ने पशु चिकित्सा सेवाएं बीजापुर के उपसंचालक लल्लन सिंह को सरकारी गाड़ी में अवैध सागौन परिवहन करते पकड़ा था। वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण 9712/ 16 के तहत 31 जुलाई को दर्ज होने से पशु धन विकास विभाग के अवर सचिव ने डॉ. लल्लन सिंह को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम – 1966 के नियम -9 के तहत तत्काल प्रभाव  से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में डॉ. सिंह का मुख्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर निर्धारित किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close