आज़ाद के इस्तीफ़े पर बोले फ़िरोज़ क़ुरैशी- आज देश को आवश्यकता है कांग्रेस की

Chief Editor
1 Min Read

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरोज कुरैशी ने गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आज देश को कांग्रेस पार्टी की आवश्यकता है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी प्रदेश का नेतृत्व करने वाली पार्टी प्रारंभ से रही है, ना कि सरकार चलाने के लिए…..। आज की विषम परिस्थिति में आजाद जैसे वरिष्ठ ,अनुभवी, संघर्षशील नेता की पार्टी को जरूरत थी। पूरे देश में महंगाई, अराजकता के विरोध और  लोकतंत्र बचाने के लिए पदयात्रा के साथ दिल्ली में बड़े स्तर पर आंदोलन प्रारंभ किया जा रहा है। ऐसे समय पर पार्टी से इस्तीफा देना अनुचित है। स्मरण रहे कि 1977 में जब गुलाम नबी आजाद अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के महामंत्री थे ,फिरोज कुरेशी तब से ही उनसे जुड़े हुए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close