बिलासपुर— हमेशा बयान बम दागने वाले बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने एक बार फिर धमाकेदार बयान दिया है। शैलेष पाण्डेय ने कहा..बिलासपुर को खोदापुर से लेकर चाकूबाजी तक की सारी गतिविधियों के लिए सीधे सीधे भाजपा जिम्मेदार है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पन्द्रह साल में प्रदेश को अराजकता की भट्ठी में झोंका है।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपाई कहते कुछ और करते कुछ हैं। बहुत भोले चेहरे वाले भाजपा नेताओं ने आदिवासियों का अपमान किया है। अब जाति कार्ड का सहारा लेकर सत्ता की चाभी ढूंठ रहे हैं। लेकिन कुछ फायदा होने वाला नहीं है। ठीक आदिवासी दिवस के दिन प्रदेश भाजपा के आदिवासी नेता का अपमान किया। इतना ही नहीं पार्टी के अनुभवी नेता धरमलाल कौशिक का भी अपमान किया है। ऐसा सिर्फ भाजपा मं ही हो सकता है।
शैलेष पाण्डेय ने कहा कि महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा परिवर्तन का खेल रही है। प्रदेश सरकार के काम से जनता खुश है। उन्होने भाजपा नेता कहा कि राम के नाम पर वोट मांगते हैं। और रावण का काम करते हैं। शैलेष पाण्डेय ने बताया कि महंगाई ने जीना मुश्किल कर दिया है। अपनी खामियों को छिपाने के लिए ही प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदला है। लेकिन इससे कुछ होना जाना नहीं है। और ना ही जाति समीकरण ही काम आएगा। क्योंकि प्रदेश की भूपेश सरकार ने जनहित में जो काम किया है। जनता को अच्छी तरह से मालूम है।