CG-हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को CM भूपेश की चेतावनी,कहा- काम पर लौटें, 2 तारीख तक लौट गए तो ठीक नहीं तो कार्रवाई,सर्विस ब्रेक

Shri Mi
2 Min Read

हिमाचल प्रदेश से लौटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हड़ताली कर्मचारियों को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, अब वह लोग हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौट आएं। दो तारीख तक लौट आए तो कोई बात नहीं है। उसके बाद तो सर्विस ब्रेक भी होगा और तनख्वाह काटने की भी कार्रवाई होगी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कितने दिन तक हड़ताल करेंगे, अब वापस लौट आना चाहिए। छह प्रतिशत डीए तो पहले ही बढ़ा दिया गया है। अब हठधर्मिता छोड़ें और काम पर लौट आएं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री से मुलाकात की कर्मचारियों की मांग पर भूपेश बघेल ने कहा, मुझसे मिलकर गए हैं, उसके बाद ही हड़ताल किए। पहले मिले तो मैंने कहा, छह परसेंट दे देंगे फिर से काम पर लौट गए। दूसरा ग्रुप भी आया तो मैंने कहा, चलो काम पर लौटो। मुझसे मिलकर ही तो हड़ताल में गए हैं। काम पर लौटो उसको बाद मिल लो, इसमें मुझे कोई तकलीफ थोड़े ही है। पहले काम पर लौटें तो सही। हड़ताल खत्म नहीं हाेने की स्थिति में कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, जो लौट आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। जो आदेश है वह तो है। एक-दो तारीख तक ज्वाइन कर लेते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होगी। उसके बाद सर्विस ब्रेक भी होगा और तनख्वाह काटने की भी कार्रवाई होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close