नौकरी के नाम पर 3 लाख की ठगी..आरोपी विल्सन लुईस गिरफ्तार..आरोपी को कोर्ट के हवाले कर भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-तारबाहर पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि ठगी की शिकायत के बाद आरोपी को मुहिम चलाकर पकड़ा गया। विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है। 
 
                      एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि 9 फरवरी को पीड़ित ने तारबाहर थाना पहुंचकर बताया कि आरोपी विजय विल्सन ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख रूपया लिया है। महीनो बीतने के बाद भी आरोपी ने ना तो नौकरी लगवाया और ना ही रूपया लौटाया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी हेमुनगर का रहने वाला है। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 का अपराध दर्ज किया गया। जानकारी को आलाधिकारियों से भी साझा किया गया।
 
                     राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि विजय विल्सन ने झांसा में लकर बताया कि यदि रूपया खर्ज करेगा तो उसके पिता के स्थान पर रेलवे में नौकरी दिलवाएगा। झांसा में आकर 3 लाख रूपया दिया। शिकायत को  विवेचना में लिए जाने के बाद आरोपी की पतासाजी की गयी। इस दौरान जानकारी मिली कि विजय विल्सन पुलिस से बचने फरार हो गया है। लगातार पतासाजी के बाद आरोपी विजय विल्सन को घेराबन्दी के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद विजय को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया।
 
                  गिरफ्तारी में  तारबाहर थाना निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आरक्षक मोहम्मद अली, अमित सिंह, महिला आरक्षक लक्ष्मी पोर्ते का विशेष योगदान रहा। 
close