मिशन 2023 की तैयारी में जुटी भाजपा ने आज भोपाल में कोर ग्रुप की बैठक की। बैठक में संगठन को और मजबूती देने पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच संभागों के प्रभारियों को बदल दिया।बैठक में 5 संभागों के प्रभारी बदले जाने का फैसला लिया गया। इनमें हरिशंकर खटीक को चंबल का प्रभारी बनाया गया है , कविता पाटीदार को जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक शर्मा को उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया गया वहीं कांतदेव सिंह को भोपाल संभाग की जिम्मेदारी मिली है इसके अलावा शरदेंदु तिवारी को शहडोल संभाग का प्रभारी बनाया गया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now