हिसाब किताब में चिकचिक..पड़ोसी ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट..फरार होने से पहले बिलासपुर में पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने रूपयों के हिसाब किताब में कहा सुनी के दौरान पड़ोसी ने पड़ोसी को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपी को फरार होने से पहले धरदबोचा है। आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र के गांव खरगहनी का है। 
 
                        कोटा पुलिस ने खरगहनी में हत्या के जुर्म में आरोपी पड़ोसी नन्दराम केवट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनसुार घटना 24 नवम्बर 2022 शाम साढ़े सात बजे की है। पुलिस को जानकारी मिली कि खरगहनी निवासी नंदराम केवट का पड़ोसी से हिसाब किताब को लेकर विवाद हो गया।
 
                      हिसाब किताब को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस बीच रोपी नंदराम केवट ने लाला राम यादव पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान लालाराम यादव की मौत हो गयी। रिपोर्ट दर्ज होने क बाद कोटा पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया।  
 
                पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी नंद कुमार केवट को फरार होने से पहले ही धर दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया है।
 
 
 
close