Railway: पुरी-LTT Superfast के पहिए में ब्रेक बाइंडिंग ,नैला स्टेशन में रोकी गई थी Train

Shri Mi
1 Min Read

Railway/बिलासपुर।पुरी से लोक मान्य तिलक टर्मिनल की ओर जा रही गाड़ी संख्या 22866 पुरी LTT सुपर फास्ट के बी 05 कोच के पहिये में ब्रेक बाइंडिंग के लक्षण दिखाई दिए।जिसे ट्रेन के कंडक्टर द्वारा डिटेक्ट किया गया।मिली जानकारी अनुसार इसके लिए ट्रेन को जांजगीर-नैला स्टेशन में रोका दिया गया।जानकारी मिली कि ब्रेक बाइंडिंग के चलते पहिये का ब्रेक डिस्क गर्म हो गया था। लालिमा देखकर अग्नि शमन यंत्र का प्रयोग किया गया। इसके बाद सम्पूर्ण सुरक्षा के साथ गाड़ी को जांजगीर-नैला से रवाना कर दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close