अलग अलग अपराध में कुल 7 लाख की ठगी…एक बिलासपुर में दूसरा गाजियाबाद से गिरफ्तार…आरोपियों को भेजा गया जेल

Editor
3 Min Read
बिलासपुर—तारबाहर और तोरवा पुलिस ने दो अलग अलग अपराध में कुल सात लाख की धोखाधड़ी और ठगी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तारबाहर पुलिस ने 4 लाख रूपयों की ठगी के आरोपी को गाजियाबाद में धर दबोचा है। तीन लाख रूपये बयाना लेकर रजिस्ट्री से मुकरने के आरोपी को तोरवा पुलिस ने धर दबोचा है। दोनो ही मामलों के आरोपियों को अलग अलग धाराओं में गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के  हवाले कर जेल दाखिल कराया है।
चार लाख रूपयों की ठगी..आरोपी पकड़ाया
तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक के अनुसार  जगमल चौक निवासी निशांत भानुशाली ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। पीडित ने बताया कि अगस्त 2022 में  कार वॉश मशीन लगाना चाहता था। मामले में नोएडा स्थित कंपनी का इंटरनेट से फोन नम्बर हासिल किया।फोन पर जानकारी के दौरान आरोपी संग्राम महापात्र ने खुद को ऑटोमेटिक कार वॉश मशीन कंपनी का मालिक बताया। इसके बाद कार वाश मशीन के लिए 6,65000 रूपया आरोपी के बैंक खाता में जमा किया। इसके बाद उसने बार बार कहे जाने के बाद भी मशीन नहीं दिया। और ना ही रूपया ही लौटाया। 
थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि पुलिस कप्तान संतोष कुमार के निर्देश पर सायबर यूनिट के सहयोग से पुलिस टीम ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश में पतासाजी को अंजाम दिया। इस दौरान लगातार जानकारी मिल रही थी कि आरोपी पुलिस से बचने लगातार लोकेशन बदल रहा था।  अन्ततः मुखबिर की सूनचा पर आरोपी संग्राम कुमार महापात्रा को गाजियाबाद में धर दबोचा गया। आरोपी मूल रूप से कातना थाना गोतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
 
सौदा किसी से बिक्री किसी को
तोरवा थाना प्रभारी से हासिल जानकारी के अनुसार शिव मंदिर दयालबन्द निवासी महेश केसरी ने तीन लाख रूपयों की धोखाधड़ी का रिपोर्ट दर्ज कराया।  पीड़ित ने बताया कि 6 जनवरी 2023 को आरोपी परसराम यादव ने मोपका स्थित 0.70 डिसमिल जमीन का सौदा किया। तीन किश्तो में तीन लाख रूपये लेने के बाद भी आरोपी ने रजिस्ट्री नही किया। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी ने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ बयाना दिए गए जमीन की बिक्री किया है।
तोरवा थानेदार उत्तम साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 418, 420 अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी पुलिस से बचने लगातार स्थान बदल रहा है। लगातार प्रयास के बाद आरोपी परसराम यादव को धर दबोचा गया। पूछताछ के  जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
close