नशे के सौदागार बाप और बेटा गिरफ्तार…बेटा भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ाया…बाप गांजा के साथ हुआ गिरफ्तार

Editor
2 Min Read
बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने बाप बेटा को नशे का अलग अलग सामान बेचते गिरफ्तार किया है। बाप बेटा उस्लापुर के निवासी है। पुलिस ने जहां बेटा को भारी मात्रा में शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। वहीं बाप को करीब डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनो के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत विधिवत गिरफ्तारी की गयी है। 
सिविल लाइन पुलिस ने अलग अलग धाराओं के तहत नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी रिश्ते में बाप और बेटा है। सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने उस्लापुर ओव्हरब्रिज के पास परमेश्वर निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 31 नग देशी प्लेन मदिरा बरामद किया है। इसके अलावा ब्रिकी की रकम को भी जब्त किया है। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 एक अन्य मामले में  सिविल लाइन पुलिस टीम ने गांजा की अवैध बिक्री करते 70 साल के वुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पुसऊ राम निर्मलकर शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी परमेश्वर निर्मलकर का पिता है। आरोपी पुसऊ को भी उस्लापुर ब्रिज के पास स्थित घर से करीब डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
close