बिलासपुर—बीते दिन एक साथ मंत्रीमंडल के वरिष्ठ सदस्यों समेत कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के पांच विधानसभा में बूथ चलो अभियान के तहत बूथ तक पहंचे। वरिष्ठ नेताओं ने इस दौरान बूथ अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों से संवाद किया। सुझाव के साथ कमजोरियों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के तीन बूथ का निरीक्षण किया। मस्तूरी विधानसभा के बूथ तक परिवहन एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सभी पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।
सीपत और मस्तूरी बूथ पहुंचें मोहम्मद अकबर और शेैलेष
विधानसभा मस्तूरी में परिवहन एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्य शैलेश नितिन त्रिवेदी बूथ तक पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सीपत ब्लॉक के देवरी, गतौरा, जयराम नगर(खैरा),मस्तूरी,मल्हार, जोंधरा (सोन) बूथ कमेटी का निरीक्षण किया। दोनो प्रभारियों ने बूथ कमेटी पदाधिकारियों से इस दौरान संवाद किया। पूछताछ के दौरान बूथ पदाधिकारियों ने पूछे जाने पर सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया। पदाधिकारियों ने जानकारी दिया कि हम संगठन के लगातार निर्देश पर योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचकर दे रहे हैं।
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने सीपत ब्लॉक स्थित बूथों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी लोगों से बताया कि बूथ और यूथ के मजबूत होने पर ही जीत संभव है। बूथ जितना मजबूत होगा…परिणाम भी उतना ही अच्छा होगा। शैलेष नितीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की एक गतिविधियों को कार्यकर्ताओं को जानकारी होनी चाहिए। जानकारी होने के बाद ही हम जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दे सकेंगे। साथ ही विपक्ष के सवालों का सामना कर सकेंगे।
कार्यक्रम में मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, पूर्व विधयाक दिलीप लहरिया,अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, वरिष्ठ कोंग्रेसी जयंत मनहर, केश शिल्पकला बोर्ड प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास,मंडी अध्यक्ष शंकर यादव,उपाध्यक्ष संतोष दुबे समेत कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेस के दर्जनों वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
युवा नेता जयंत मनहर ने बताया कि वरि्ष्ठ नेताओं ने इस दौरान बूथ प्रबंधन से अपने लम्बे अनुभवों को भी साझा किया। बूथ और यूथ के महत्व पर प्रकाश डाला। शैलेष ने कहा कि यदि हमें अभी और बेहतर करना होगा। आने वाले चुनाव में हमें मजबूती के साथ विपक्ष को जवाब देना है।
मुख्यमंत्री का स्वागत और सीएम ने जताया संतोष