MUSKANः अपनों को देखते ही मुस्करा दिए बच्चे…परिजनों की भर आयी आंख..गले मिलते ही फूट गयी आंसुओं की धारा

Editor
2 Min Read
बिलासपुर—बिलासपुर पुलिस टीम ने गुम, अपहरण मामले में पिछले एक मीहने के भीतर  52 बालक बालिकाओं को देश के अलग अलग शहरों से बरामद किया है। साथ ही आरोपियों को भी धर दबोचा है। सुपुर्दगी के समय घटना के शिकार बिछड़े बालक बालिकाओं को देखकर परिजनों की आंखें नम हो गयीं। इस दौरान काफी भावुक वातावरण का नजारा देखने को मिला।पुलिस के अनुसार अब तक बरामद 52 बालक बालिकाओं को पुणे, चेन्नई, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, और छत्तीसगढ़ राज्य के सरहदी जिलों में पकड़ा गया।
पुलिस ने आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत अब तक गुम और अपहरण किए गए 52 बालक बालिकाओ को देश के अलग अलग कोनो से बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल और राहुल देव शर्मा ने बताया कि बच्चों की पतासाजी और बरामदगी के लिए अलग थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। इसके पहले जिले से गायब या अपहरण किए गए बालक बालिकाओं की सूची तैयार किया गया। फिर टीम को सूत्रों का जानकारी पर चेन्नई, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य के सरहदी जिलों के लिए रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने अथक प्रयास और टूटी फूटी सूचना के दम पर गुम बच्चों को खोज निकाला। हजारों किलोमीटर की यात्रा के बाद बरामद सभी बच्चों को अलग अलग समय पर बिलासपुर लाया गया। बरामद सभी बच्चों को सकुशल परिजनों के हवाले किया गया। 
राहुल देव शर्मा  ने बताया कि अपने बच्चों को देखकर परिजनों की आंखें डबडबा गयी। बच्चों को अपने पाते ही परिजनों की आंखों से आसुओं की धार बहने लगी। बच्चों और अभिभावकों के मिलते देख पुलिस टीम भी भावुक हो गयी।
राहुल ने जानकारी दिया कि बिलासपुर पुलिस ने पिछले एक महीने में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कुल 52 बालक/बालिकाओं को बरामद किया गया है।
close