वरिष्ठ पत्रकार नथमल शर्मा को पत्नी शोक…लम्बे समय से बीमार थी विमला शर्मा…पत्रकार जगत स्तब्ध.सीजीवाल परिवार का मृतात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि

Editor
2 Min Read
 बिलासपुर—- प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार और इवनिंग टाइम्स के संपादक नथमल शर्मा की पत्नी  के आकस्मिक निधन पर पत्रकार जगत में शोक है। समाचार मिलने के बाद प्रदेश के नामचीन हस्तियों ने शोक पर संवेदना जाहिर किया है। साथ ही बहुत बड़ी क्षति भी बताया है। 
मधुर और सौम्य व्यवहार के धनी प्रदेश के नामचीन पत्रकार नथमल शर्मा की पत्नी का निधन हो गया है। नथमल शर्मा की पत्नी लम्बे समय से बीमार चल रही थी। निधन की जानकारी के बाद पत्रकार जगत समेत नामचीन हस्तियों ने दुख जाहिर किया है। 
जानकारी देते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार नथमल शर्मा की जीवन साथी विमला शर्मा ने हमेशा ने पति की सफलता में कदम से कदम मिलाकर हमेशा साथ निभाया। उन्होने ना केवल परिवार की जिम्मेदारियों संभाला बल्कि अपने व्यहार से समाज को भी सकारात्मक दिशा देते हुए अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया।
नथमल शर्मा की पत्नी के निधन पर सीजीवाल परिवार भी दुख जाहिर करता है। साथ ही कामना करता है कि ईश्वर मृतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। नथमल शर्मा और उनके परिवार को इतनी शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करे कि विमला शर्मा के संस्कार और विचारों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचा सके। एक बार फिर मृतात्मा को सीजीवाल परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन् करता है।सीजी वाल प्रधान संपादक रूद्र अवस्थी ने विमला शर्मा के आकस्मिक निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है।
नथमल शर्मा परिवार से मिली जानकारी के अनुसार विमला शर्मा का अंतिम संस्कार जोधपुर राजस्थान में किया जाएगा। विमला शर्मा के निधन पर डॉ.चरणदास महंत, विधायक शैलेश पाण्डेय, पर्यावरण बोर्ड चेयरमैन अटल श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, समेत विष्णु यादव,राजेश शुक्ला ,पूर्व महापौर राजेश पांडेय ,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,उपाध्यक्ष राकेश शर्मा,प्रवक्ता ऋषि पांडेय,ने विमला शर्मा के निधन पर शोक जाहिर किया है। 
close