बूथ लेवल तक सक्रिय होगी काँग्रेस

Shri Mi

cng_meetबिलासपुर।मंगलवार को कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की मासिक बैठक दोपहर 1.00 बजे आयोजित की गई। जिसमे बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने की।बैठक मे जोन, सेक्टर, बूथ में कमेटी गठन और नये बूथों के सुझावो के साथ साथ बूथ कमेटी बनाने हेतु ब्लाक के प्रमुख नेताओं की जवाबदेही तय करने के संबंध में चर्चा की गई।वही रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन निर्माण हेतु कूपन राशि संग्रहित करने के संबंध में भी चर्चा हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      बैठक मे जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान दिये गये निर्देशों का ब्यौरा दिया और ब्लाक अध्यक्षों से अपने ब्लाक के वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सहयोग लेकर महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, से संयोजन बनाते हुए नाम लेकर समय सीमा में बूथ कमेटी जोन एवं सेक्टर सहित गठित करने का निर्देशित किया। साथ ही राजेन्द्र शुक्ला ने प्रभारी महामंत्रियों को भी ब्लाॅक अध्यक्षों के साथ जुड़कर कार्य करने का प्रस्ताव दिया।

                                  बैठक में पूर्व विधायक चंदप्रकाश बाजपेयी, प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर, महेश दुबे, बेलतरा प्रत्याशी, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, भुवनेश्वर यादव, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि राजकुमार अंचल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महामंत्री अनिल चैहान ने एजेंडे रखा और एक-एक करके लोगों से विषय वस्तु पर सुझाव आमंत्रित किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close