दो अलग अलग कार्रवाई…घेराबन्दी के दौरान गांजा के साथ पकड़ाए आरोपी…पामगढ़ निवासी दोनों बदमाशों को भेजा गया जेल

Editor
1 Min Read
बिलासपुर—-सरकन्डा पुलिस ने  दो अलग कार्रवाई में गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल ढाई किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 30 हजार रूपयों से अधिक है। दोनो आरोपियों का नाम पामगढ़ जांजगीर निवासी चेतन साहू और देव कुमार कुंभज है। दोनो के खिलाफ एनडीपीएस 20 (बी) का अपराध दर्ज किया गया है।
तिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल नेर बताया कि सरकंडा पुलिस को जानकारी मिली कि दो अलग अलग ठिकानों में गाजा की अवैध बिक्री हो रही है। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने प्रथम हॉस्पिटल और नाग नागिन तालाब के पास धावा बोला। 
टीम ने घेराबन्दी कर दोनो जगह से दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से कुल 2.5 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।बरामद गांजा की कीमत करीब 30 हजार रूपयों से अधिक है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग  एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
TAGGED:
close