बीजेपी किसान मोर्चा बदलेगी प्रदेश की तस्वीर और तक़दीर

Shri Mi
5 Min Read

WhatsApp Image 2016-09-07 at 9.02.32 PM (1)रायपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति का पहली बैठक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने दीप प्रज्जवलन कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया उनके साथ पवन साय जी संगठन महामंत्री मोर्चा प्रभारी रामप्रताप जी प्रदेशाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा पुनम चंद्राकर, श्याम बैस बीज निगम अध्यक्ष, विशाल चंद्राकर उपाध्यक्ष कृषि कल्याण परिषद संदीप शर्मा पूर्व भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा छत्तीसगढ़ में 65 से 70 प्रतिशत जनसंख्या आज कृषि पर आधारित है। भाजपा सरकार के पूर्ववर्ती सरकार में सिंचाई का स्तर निम्न था, जिसे बढ़ाकर 34 प्रतिशत तक किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    आगे 80 प्रतिशत करने की योजना है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की तकदीर एवं तस्वीर बदलने का प्रसास करेगी।  किसान क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ भी भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में ही हुआ। आज किसानों को शून्य प्रतिशत के ऋण पर ऋण उपलब्ध कराई जा रही है। जनसंघ की सोच हर हाथ को काम हर खेत को पानी, इस सोच में ध्यान रखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित में लगी है। सरकार की कृषि योजनाएं पूर्ण रूप से किसानों की दशा एवं दिशा को सुधारने में ही है।

                                     मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी कार्ययोजना में प्रत्येक जिले में 5-5  किसानों के टीम बनाकर सम्मेलन प्रशिक्षण एवं किसानों का सम्मान समारोह आयोजित कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने का पूरा प्रयास करें।दूसरे सत्र  में कृषि प्रस्ताव लाया गया जिस पर चर्चा हुई संशोधन किये गये फिर पारित किया गया।मुख्यमंत्री छ.ग. शासन ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है छत्तीसगढ़ की मजबूती का एक मात्र कारण किसान है जिसके कारण ही प्रदेश को चार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। कृषि के क्षेत्र में आर्थिक मोर्चे पर जहां प्रदेश को देश के विश्वपटल पर सिरमौर बनाया है वहीं धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य को कृषि ने एक पहचान दिलायी है।
                                   छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की हित के लिए क्रांतिकारी निर्णय लेते हुए तय किया है कि प्रदेश के सभी किसानों को नक्शा खसरा एवं बी1 की नकल नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा। सरकार प्रयासरत है कि 2022 तक किसानों की आमदनी दुगुनी हो। उन्होंने कहा आज कृषि सिंचाई पंप 20 हजार गांवों में 4 लाख 12 हजार संख्या तक पहुंच गया है और किसान 30 हजार से 50 हजार तक क्रेडिट कार्ड इस्तमाल कर सकता है। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा में किसान मोर्चा की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहा है।
                                समापन सत्र में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा  अपनी जवाबदारी निभाएं और सरकार की योजनाएं गांव किसान मजदूर के समक्ष रखे, प्रधानमंत्री फसल बीमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज न्यूनतम दर पर मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम राशि पर खेती का बीमा कराकर किसान अपनी फसल की नुकसान की भरपाई कर सकता है। रबी फसल के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि और 5 प्रतिशत प्रीमियम राशि कृषि बागवानी के लिए निर्धारित है। किसान अपनी जमीन का स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर जमीन की तासीर समझते हुए कृषि उपज बढ़ा सकता है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को नि:शुल्क बिजली  न्यूनताम 7500 यूनिट से बढ़ाकर 9000 यूनिट तक किया गया है।
                                    बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि किसान सक्षम होंगे तभी भारत समृद्ध होगा जिसके लिए प्रधानमंत्री लगातार प्रयत्नशील है। किसान मोर्चा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से कहा बूथ स्तर तक जाकर किसान मित्र बनाएं और भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करें।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close