चुनावी वैतरणी पार कराएगी महिला मोर्चा

Shri Mi
5 Min Read

IMG_20160911_211545_633रायपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक रविवार को एकात्म परसिर में मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहटकर की उपस्थिति में सपन्न हुई। अपने उदबोधन में विजय ने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महिलाओं के हितों कीे ध्यान में रख बेटी बचाओ, बेटी पढाओं, सुकन्या स्मृद्धि योजना, उज्वला योजना जैसी योजनाएं प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि अभी केन्द्र सरकार ने महिलाओ के लिए छ: माह का मातृत्व अवकाश संबधी बिल भी लाया है और देश में किराये की कोख जैसे अमानविय व्यवसाय पर रोक लगाने सरोगेसी बिल लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के 60 वर्षो में महिलाओं को ध्यान में रख ऐसी योजनाएं किसी ने नही बनाई थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                विजय ने कहा कि छत्तीसगढ राज्य में श्रमिकों के लिए औजार, कन्याओं के लिए साईकिल तथा जननी सुरक्षा योजना जैसे योजनाओं की प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के चलते भाजपा चौथी बार सत्ता में आऐगी।

                                कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लगभग दो वर्ष के बाद राज्य तथा उससे तीन बाद केन्द्र चुनाव होने है। इस बार उन्होंने विश्वा से कहा कि महिला मोर्चे की ताकत से हम चौथी बार राज्य में तथा केन्द्र में पुन: सरकार बनाएगे।रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ में कुल विजयी जन प्रतिनिधियों की संख्या लगभग दो लाख है जिसमें एक लाख महिलाएं जीत कर आई है।डॉ सिंह ने बताया कि जब-जब महिला मतदाताओं का पुरूषों से एक प्रतिशत अधिक वोट हमें मिला है, हम सत्ता में आऐ है। अभी दो वर्ष बाद होने वाले चुनावो में 35 लाख नए मतदाता होंगे। रमन सिंह ने कहा कि हमारी पूर्ववर्ती दो रूपये किलो चावल योजना को लोगो ने हाथो- हाथ लिया था और हमें सत्ता भी सौपी थी।
                             इस बार हमें उज्वला योजना जिसमें हमें मात्र दो सौ रूपये में गैस सिलेण्डर तथा चुल्हा 25 लाख लोगो को देना है, हमें आगामी चुनावो में सहायक होगी। उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे इन योजनाओं को जनता ले जाए और भाजपा के पक्ष में मतो का प्रतिशत बढ़ाए।
                        राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं का राजनीति में कार्य करना बेहद कठीन है क्योंकि उन्हें दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। परिवार तथा राजनीतिक दायित्व का निर्वहन कठिन कार्य होता है। कभी-कभी पुरूष मानसिकता भी हमारे रास्ते में बाधा उत्पन्न करती है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे दृढ मानसिक शक्ति का परिचय देते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचे और इस काम में छत्तीसगढ की हमारी महिला मोर्चे की कार्यकर्ता सक्षम है।
                      वही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि हमारे देश में महिला को दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी स्वरूपा मान पूजा की जाती है। हम अपनी बहनों को पार्टी में भी आदर और सम्मान देते है। महिला मोर्चे की कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम करती है। उन्होंने कहा कि हमारी महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं की छमता को देखते हुए हमने नौ महिलाओं को मंत्री, निगम मण्डल आयोग में पदस्थ किया है।
                  कौशिक ने कहा कि आज केन्द्र और राज्य में महिलाओं के उत्थान के लिए इतनी योजनाएं है कि केवल हमरे मोर्चे की बहने उन्हें जनता तक सही ढंग से पहुंचा दे तो भाजपा को आने वाले 25 वर्षो तक कोई सत्ता से बाहर नहीं कर सकता।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close