पूर्व मंत्री अमर ने कहा…2018 में बिल्ली के भाग्य से टूटा छींका…इस बार बनेगी भाजपा की सरकार…विशाल आमसभा में लाखों लोगों से रूबरू होंगे पीएम

Editor
4 Min Read

बिलासपुर— प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीस सितम्बर दोपहर 2 बजे साइंस कालेज मैदान में लाखों लोगों की भीड़ को संबोधित करेंगे। एसपीजी ने एक बार फिर मैदान का जायजा लिया। ट्रायल कर व्यस्था को बेहतर बताया है। इस बार प्रदेश में जनता परिवर्तन को पूरी तरह तैयार है। दरअसल प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। चुनाव में भाजपा को बहुमत से अधिक सीट मिलेगी। यह बातें पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। अमर ने बताया कि विशाल आमसभा में प्रदेश के दोनो कोनों से परिवर्तन रैली का साइंस कालेज मैदान में समागम होगा। विशाल भीड़ को विश्व के ताकतवर नेता नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे।

पत्रकार वार्ता में अमर अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश मे कांग्रेस के खिलाफ परिवर्तन की हवा बह रही है। जशपुर और जगदलपुर से निकलकर 85 विधानसभा होकर भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन एक दिन पहले बिलासपुर में हुआ है। रैली से जाहिर हो गया है कि जनता प्रदेश सरकार की रीति और नीति से तंग आ चुकी है। ऐसी सूरत में जनता को सिर्फ मतदान की तारीख का इंतजार है।

सवाल जवाब के दौरान अमर नरे बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितम्बर को दोपहर दो बजे साइंस कालेज स्थित मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। व्यवस्था को एसपीजी ने अपने अन्दर ले लिया है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नीतिन नवीन और संगठन महामंत्री पवन  साय के निर्देश में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है।

परिवर्तन महा संकल्प रैली में लाखों लोगों की भीड़ होगी। इसमें प्रधानमंत्री को सुनने ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचेंगे। आज हमने जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दिन पहले दिल्ली से रवाना होकर रायपुर पहुंचेगं। इसके बाद रायपुर से बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल के लिए हेलीकाफ्टर से रवाना होंगे। यहां महासंकल्प समागम रैली को संबोधित करेंगे।

अमर अग्रवाल ने बताया कि साइंस कालेज मैदान में प्रवेश करने और निकलने का मात्र एक ही रास्ता है। काफी चौड़ा भी है। लेकिन ताकतवर नेता की व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर दो अतिरिक्त रास्ता व्हीआईपी के लिए तैयार किया गया है। नेहरू नगर स्थित शताब्दी गेट के अलावा सोमगंगा कालोनी से भी व्हीआईपी की एन्ट्री होगी।

मैदान छोटा होने और भीड़ के सवाल पर अमर ने कहा कि मैदान 36 एकड़ में फैला है। मैदान छोटा होने का सवाल ही नहीं उठता है। रही भीड़ की बात तो मैदान पूरी तरह खचाखच भरा रहेगा। बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर और रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम से बड़ा और बेहतर होगा।

एक अन्य सवाल पर अमर ने बताया कि साल 2018 में बिल्ली के भाग्य से छीका टूटा और कांग्रेस की सरकार बन गयी। अब जनता ने भाग्य लिख दिया है। इस बार प्रदेश में भाजपा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। पत्रकार वार्ता में अमर अग्रवाल के अलावा धरमलाल कौशिक, भूपेन्द्र सवन्नी, हर्षिता पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, रामदेव कुमावत और लखनलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

close