बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी जिला बैठक में प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता राज्योत्सव कार्यक्रम रायपुर में जरूर शिरकत करें। संगठन को कितना बेहतर और जन उपयोगी बनाने के लिए कार्यकर्ता अपने विचार जरूर दें। धरमलाल कौशिक ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ता को जमकर रिचार्ज किया। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य मंडल के एक-एक बूथ को मजबूत करना है।
आज भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होने संगठन गतिविधियों की रूपरेखा के बारे में चर्चा की। उन्होने कहा कि रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे। बूथ के सभी कार्यकर्ता उन्हें सुनने जरूर जाएं।
उपस्थित पदाधिकारियों से धरमलाल ने बताया कि नवम्बर दिसम्बर में मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का सम्मेलन किया जाएगा। उन्होंने काह कि मोर्चा के कार्यकर्ता सक्षम बनें। इसके लिए प्रत्येक जिले में हर साल दो कार्यक्रम आजीवन सहयोग निधि और सक्रिय सदस्या सम्मेलन आयोजन करने का निश्चय किया गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से धरमलाल कौशिक,हेमचंद यादव,लखनलाल साहू, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी,पूजा विधानी,रजनीश सिंह,रामदेव कुमावत,घनश्याम कौशिक,किशोर राय , दीपक साहू समेत पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीपप्रज्वलित किया गया।
बैठक को जिला प्रभारी हेमचंद यादव ने भी संबोधित किया। मोर्चा मंडल पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को जल्द से जल्द सूचीबद्ध करने को कहा। हेमचंद ने कहा कि बूथ पालक बूथ संयोजक सहसंयोजक की लिस्ट जिला कार्यालय में जमा करें। जिससे मंडल स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा करने में आसानी हो।
सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री पर प्यार लुटा रही है।देश की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है। कार्यकर्ता मजबूती के साथ जनहित में कार्य करे। प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी
स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने दिया। रजनीश ने कहा कि 16, 17 ,18 और 19 अक्टूबर तक जिले के सभी मंडलों की बैठक आयोजित है। इसमें प्रदेश से तय किए गए प्रभारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में राजा पाण्डेय, सुधा वर्मा, गुलशन ऋषि,विजयधर दीवान,राजेश तम्बोली, दीपक सिंह ठाकुर,युसूफरजा बरकाती,समीरा पैकरा,अनिल पाण्डेय,कांशी साहू,मनीष अग्रवालए,अनिल कुमार पाण्डेय,पुष्पा तिवारी,वंदना जेंड्रे, सुनीता मानिकपुरी समेत कई लोग उपस्थित थे।