फुस्स हो गयी डबल इंजन की सरकार..पूर्व विधायक ने कहा…शोबाजी ने देश को डुबाया..1-1 नागरिकों पर चढ़ गया सवा लाख का कर्ज

Editor
4 Min Read

बिलासपुर—डबल इंजन ने देश को कर्ज में डुबा दिया। इस समय देश के एक एक नागरिक पर सवा लाख से अधिक कर्च है। रूपया की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री रुपया को दफन करते जा रहे है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में रुपया सम्मान गिरा है। सच तो यह है कि देश को शो बाज़ी का भेंट चढ़ाया जा रहा है। देश पर 167 लाख करोड़ से ज्यादा कर्ज हो गया। केन्द्र के पदचिन्हों पर चलकर विष्णु देव सरकार ने मात्र  60 दिनों में प्रदेश पर 13 हज़ार करोड़ रूपये चढ़ा दिया है। यह बातें नगर पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय ने प्रेस नोट जारी कर बताया। पूर्व विधायक ने कहा देश और प्रदेश की वित्तीय हालात चरमरा गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आम तौर पर सरकारे कर्ज लेती है लेकिन छत्तीसगढ़ में पिछले साठ दिनों में विष्णु सरकार ने बिना किसी जरूरत के प्रदेश पर तेरह हज़ार करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया है। पिछली कांग्रेस की सरकार ने प्रत्येक साल दस हज़ार करोड़ कर्ज लिया था। लेकिन छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने सिर्फ़ दो माह में इतना कर्ज ले लिया..जिसे देखकर वित्तीय प्रबंधक भी घबरा गया है।

शैलेष पाण्डेय ने कहा कि विष्णु सरकार का वित्तीय प्रबंधन ठीक नहीं ह। जनता से जो झूठे वादे किए है वो पूरे नहीं होने वाले है। कल तक कांग्रेस सरकार पर आरोप लगान वाले बीजेपी नेता अब चुप हैं। इससे साबित होता है कि वित्तीय हालत चरमरा गयी है। शैळेष ने कहा प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय और जीएसडीपी इतना नहीं है कि सिर्फ दो महीने में ही इतना बड़ा कर्ज लिया जाय। प्रधान मंत्री की तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भी शो बाज़ी का शिकार हो गये है। और जनता को भ्रमित कर रहे है।

शैलेष ने कहा 2014 में देश पर 55 लाख करोड़ कर्ज था। भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों से केवल दस साल में देश पर लगभग 170 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। मज़ाक़ नहीं तो और क्या है…बिना सोचे समझ देश के नागरिकों पर अतिरिक्त कर्ज लादा जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर सवा लाख से ऊपर का कर्ज हो गया है।  शो बाज़ी के चक्कर में अंतर राष्ट्रीय बाज़ार में रुपया गिरता जा रहा है। रुपया वेंटिलेटर पर…आरोप लगाने वाले मोदी जी ने रुपये को दफन कर दिया है। मोदी सरकार एफ़आरबीएम एक्ट के नियमों का उल्लंघन कर रही है। जो देश के लिए ख़तरा है।

देश और प्रदेश का वित्तीय प्रबंधन ख़राब होने से सेवा,सामाजिक,व्यावसायिक, किसान,युवा,महिला,उद्योग,व्यापार पर असर पड़ रहा है। शैलेष ने कहा देश और प्रदेश की जनता से झूठा वादा किया गया। सत्ता के लिए देश को धर्म की आग झोंका जा रहा है। देश में  चंद उद्योगपति को ही मुनाफ़ा हो रहा है। लेकिन जनता दिनों दिन कर्ज में गोते लगाने को मजबूर हो रही है। क्या यही है डबल इंजन की सरकार का दम ??

close