फर्जी दस्तावेज तैयार किया…फिर लाखों की जमीन बेचकर हुआ फऱार…चार साल बाद पकड़ाया आरोपी…भेजा गया जेल

Editor
2 Min Read

बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बिकी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपराध दर्ज होेने के बाद पिछले चार साल से फरार चल रहा था। आरोपी ने मोपका स्थित भूमि के 22 बिंदु कालम में छेड़छाड़ को अंजाम दिया। इसके बाद जमीन अलग अलग लोगों को बिक्री किया। आरोपी का नाम विपिन गर्गहै। विनोबा नगर शिव मंदिर के पास साई होम्स अपार्टमेंट फ्लेट नं. 101 में रहता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस के अनुसार राजस्व कालोनी निवासी मानिकदास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि  पत्नी ज्योतिदास के नाम से ग्राम मोपका खसरा नम्बर 1053/87 रकबा 2400 वर्गफिट और खसरा नम्बर 1053/428 को प्रवीण सिंह लुथरा से सरकारी गृह निर्माण समिति मोपका के अध्यक्ष जे.सी. बनर्जी और  टी.डी. सरजाल से खरीदा।

दोनो भूमि के 22 बिन्दु कालम में कांटछाट कर विपिन गर्ग ने मेरे स्वामित्व की भूमि खसरा नं. 1053/87 को हरवती शर्मा को और खसरा नम्बर 1053/428 की भूमि मंजूलता मिश्रा को फर्जी तरीके से विकय किया। है। पुलिस ने शिकायत पर धारा 420, 467, 468, 471. 34 के तहत आरोपी विपिन गर्ग के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

  मामले को विवेचना में लेने के बाद पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी फरार चल रहा है। लगातार पतासाजी के दौारन जानकारी मिली कि 2 मार्च को आरोपी विपिन गर्ग अपने सकुनत पर आया है। सूचना के बाद पुलिस नरे तत्काल धावा बोला। घेराबन्दी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। विपिन गर्ग को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है

close