MP News: डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक इंजीनियर को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया। 31 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद महिला थाना में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now
जानकारी के अनुसार महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि दीपक कुमार बरकडे निवासी सुबखार द्वारा शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2) (n), 506 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार आरोपित दीपक वरकड़े डिंडोरी के नर्मदा घाटी प्राधिकरण विभाग में उपयंत्री के पद पर पदस्थ है। इधर मामले को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।