बिलासपुर— कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के संभावित अमेरिका प्रवास पर निंंदा की है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार जब प्रदेश का एक एक नागरिक नोटबंदी अभियान से परेशान है उस समय मुख्यमंत्री का विदेश प्रवास समझ से परे है।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के २६ नवम्बर से ४ दिसम्बर के बीच अमेरिका प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर आज कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर आज के हालत में अमेरिकी यात्रा का विरोध किया है। पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ,ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेख गफ्फार ,नेता प्रतिपक्ष शेख नाजिरुद्दीन ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता .किसान ,मजदूर ,महिला ,बुजुर्ग ,बच्चे , पर्यटक ,अनुसूचित जाति ,जन जाति सभी लोग नोटबंदी अभियान से परेशान है |
नोटबंदी अभियान के बाद किसान खेत में फसल काटने नही बल्कि नोट बदलवाने बैंक की लाइन में खड़ा है। मजदूों की मजदूरी छीन गई है। छोटे और फुटकर व्यापार चौपट हो गए हैं। दैनिक सामान बेचने वालो की दुकाने बंद हो गयी हैं। कमोबेश ऐसे हालात पूरे राज्य में है। इस हालात में मुख्यमंत्री का अमेरिका दौरा समझ से परे है।
कांग्रेस नेताओ के अनुसार छत्तीसगढ़ के संसाधन को उद्योग में लुटाने के लिए ,विकास के नाम पर , अमेरिका जाना दुर्दिनों को निमंत्रण देने जैसा है। आम जनता घोटाले और महंगाई से परेशान है। वादे के बाद भी आज तक किसानो को ना तो धान का समर्थन मूल्य मिला है और नाही बोनस।
महामंत्री अटल ने कहा कि पहले भी उद्योग घरानों से एमओयू हुआ है। आज तक कोई भी उद्योगपति छत्तीसगढ़ नहीं आया। ऐसे में अमेरिका जाकर उद्योग घरानों को आमंत्रित करना स्वाभिमान को बेचने जैसा है।