बिलासपुर— भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 92 वाॅ जन्म दिवस 24,25 और 26 दिसम्बर को जिला और मंडल में धूमधाम से मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि 24 दिसम्बर शनिवार को भाजपा कार्यालय में शाम 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में अन्य जगहों में भीअटल जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
रजनीश सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यालय में अटल के जन्मोत्सव पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में जिले के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को 24 दिसम्बर शनिवार को शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। रजनीश सिंह ने बताया कि शनिवार को दो बजे जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री की बैठक होगी। इस दौरान कार्यक्रम की रणनीति और संगठन के अन्य गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।