सीएम रमन ने किया ‘Raipur Half Marathon App’ लॉंच

Shri Mi
3 Min Read

marathonरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को ‘रायपुर हॉफ मैराथन 2017’ के मोबाइल एप लॉंच और ब्रोशर का लोकार्पण किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक अविनाश चम्पावत मौजूद थे।सचिव बोरा ने बताया कि  इस एप के जरिए छत्तीसगढ़ सहित देश और विदेश के धावक इस मैेराथन में शामिल होने के लिए अपना ऑन लाइन पंजीयन करा सकेंगे। गुगल प्ले स्टोर में ‘रायपुर हॉफ मेराथन 2017’ टाईप कर यह एप डाउनलोड कर सकते हैं। जिसे इस मेराथन में हिस्सा लेना हो, उसके एप में उल्लेखित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अंत में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करेगा।इसके बाद उनके मोबाइल में एक ओटीपी नंबर आएगा। इसे फिर से एप में भेजने पर संबधित रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और एक चेस्ट नंबर मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          इसके अलावा http://sportsyw.cg.gov.in/marathonregistrationform.aspx  में ऑन-लाइन पंजीयन कराया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इस मैराथन में मिल्खा सिंह और अर्जुन एवं द्रोणाचार्या पुरस्कार विजेता भी शामिल होंगे।

                                                         बता दे कि राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने नया रायपुर में 19 फरवरी को ‘रायपुर हॉफ मेराथन 2017’ का आयोजन किया जा रहा है जो सुबह 6.30 बजे प्रारंभ होगा। इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, खेलों इंडिया जैसे कार्यक्रमों के प्रति जन जागरुकता को बढ़ाना है।

                                                         प्रतियोगता में प्रथम पुरस्कार 03 लाख रूपए और द्वितीय पुरस्कार 02 लाख रूपए और त्तीय पुरस्कार 01 लाख रूपए दिए जाएंगें। रायपुर हॉफ मैराथन 2017 देश में किसी भी राज्य सरकार द्वारा आयोजित सर्वाधिक नगद पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close