कड़ी सुरक्षा में रखे जाएंगे बोर्ड के प्रश्न पत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cgvyapamबिलासपुर—फरवरी के दूसरे सप्ताह से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बोर्ड परीक्षा प्रश्र्न पत्रों का वितरण शासकीय बहुद्देशीय स्कूल से किया जाएगा। प्रश्न पत्रों को सभी स्कूलों में 5 और 6 फरवरी को भेजा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने बोर्ड परीक्षा का एलान कर दिया है। 10 वीं की परीक्षा दस फरवरी और 12 वीं की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा के लिए आज से प्रश्र पत्रों का वितरण दयालबंद स्थित शासकीय बहुद्देशीय स्कूल में किया गया। प्रश्र पत्रों का वितरण स्कूलों के लिए  5 और 6 फरवरी को किया जाएगा। प्रश्न पत्रों को सभी 142 केन्द्रों को  142 में भेजा जाएगा।

                प्रश्रपत्रों के बंडल को एक घंटे पहले स्कूल तक भेजा जाएगा। सभी प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा में नजदीक थानों में पुलिस सुरक्षा में रखा जाएगा। वोर्ड परीक्षा व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने आवश्यक इंतजाम भी पूरे कर लिये हैं।

                           जिला प्रशासन के आदेश पर जिला शिक्षा विभाग ने सभी केन्द्रों का निरीक्षण किया है। केन्द्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ ही शांतिपूर्ण वातावरण बनाने को कहा है। सभी केन्द्रों में फर्नीचर, पेयजल , लाइट और मेडिकल व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने का निर्देश दिया है।

              जिला शिक्षाअधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण रोकने के उडऩदस्ता टीम का गठन किया गया है। फिर भी सभी केन्द्रों में नकल प्रकरण पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

close