बेटिकट यात्रियों में हायतौबा…13 गाड़ियों से हुई लाखों की वसूली

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—बिना टिकट यात्रा करने वालों के बीच आज उस्लापुर और बेलहहना स्टेशन में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उस्लापुर स्टेशन में किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। बेलगहना में एंबुश टिकट चेकिंग किया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे टीम ने जुर्माना लगाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                उस्लापुर और बेलगहन संयुक्त टिकट चेकिंग अभियान में रेलवे टीम ने बिना टिकट के 133 मामलों से 82 हजार रूपयों से अधिक का जुर्माना वसूल किया। अनियमित टिकट के 165 मामलों से 71 हजार रूपए से अधिक की वसूली हुई। रेलवे टीम ने बिना बुक लगेज के 196 मामले दर्ज किये। अधिककारियों ने गंदगी फैलाने के 5 मामले पाए गये। सभी से जुर्माना भी वसूला।

                 रेलवे प्रशासन के अनुसार इस दौरान कुल 499 मामल दर्ज किये गये। कुल मिलाकर 1 लाख 71 हजार से अधिक रूपए रेल प्रशासन को मिले हैं। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई समेत आरपीएफ स्टाफ शामिल हुआ। कुल 13 गाडियों में टिकट चेकिंग चलाया गया।

close