कांग्रेसियों ने काटा केक..मनाया जन्मदिन…जनअधिकार यात्रा का किया एलान…कहा खोलेंगे सरकार की पोल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20171228-WA0029 बिलासपुर–जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसियों ने केक काटकर एक दूसरे को पार्टी स्थापना दिवस की बधाई दी। इसके बाद जिला शहर कांग्रेस कमेटी और पार्षद दल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में नेताओं ने कांग्रेस के इतिहास और बलिदान पर प्रकाश डाला। नेताओं ने शहर में जन अधिकार और जन वेदना अभियान यात्रा का एलान किया। पार्टी नेताओं ने बताया कि यात्रा के माध्यम से जन सामान्य,मजदूर,व्यापारी,कामगार,मजदूरों के बीच पहुंचकर  सरकार की पोल खोलेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने केक काटकर कांंग्रेस पार्टी का जन्मदिन मनाया। उपस्थित सभी नेताओं ने एक दूसरे के बीच  केक और मिठाई बांटकर खुशियां को जाहिर किया। नेताओं ने बैठक कर फैसला किया कि 30 दिसम्बर दोपहर तीन बजे सिटी कोतवाली से गांधी चौक के बीच यात्रा निकालेंगे। जनता,व्यापारी वर्ग, कामगार,मजदूरों मिलकर सरकार की पोल खोलेंगे।

             प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन ने बताया कि शहर अव्यवस्था की ढेर पर बैठा है। जनता की समस्याओं के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है। शहरवासी स्थानीय मंत्री के अनियोजित कार्यक्रमो का दुष्परिणाम भोगने को मजबूर हैं। विकास के नाIMG-20171228-WA0016म पर सीवरेज, अरपा प्रोजेक्ट,अमृत मिशन, नल जल आवर्धन ,में अरबो रुपये खर्च किये जा चुकें है । बावजूद इसके अभी तक एक भी योजनाएं पूरी नहीं हुई हैं। जिसके कारण जनता को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है।

                 कांंग्रेस नेताओं ने बताया कि अभी तक एक भी ऐसी योजनाए हैं जिन्हें पूरा किया गया हो। आधी अधूरी योजनाओं ने बिलासपुर वासियों को प्रदूषण और बीमारी का तोहफा दिया है। इसकी मुख्य वजह बिना प्लानिंग के विकास योजनाओं का क्रियान्यवन किया जाना है। शहर वासियों को पिछले 12 साल से मास्टर प्लान का इंतजार है। स्मार्ट सिटी के नाम पर गरीब,छोटे,मझोले और फुटकर व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। झोपड़ी पट्टियों को तोड़ा जा रहा है। भाजपा नेता सोशल मीडिया पर शहरवासियो को विकास का सब्ज बाग दिखा रहे हैं ।

                           कांग्रसियों ने कहा कि भाजपा सरकार की बेतुके योजनाओं और मुद्दों को लेकर जन अधिकार अभियान चलाया जाएगा। अभियान शहर के एक-एक बार्डों और गलियों में चलाया जाएगा। यात्रा में सांसद, पूर्व सांसद,विधायक,पूर्व विधायक,निर्वाचित जन प्रतिनिधि ,महिला  कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस और एनएसयूआई  समेत कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता शामिल होगा।

close