बिलासपुर–निकाय मंत्री के स्थानीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अमर अग्रवाल का रविवार को होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को निकाय मंत्री विकास यात्रा में शामिल होने कोरबा में रहेंगे। इसके कारण प्रत्येक रविवार को होने वाले 11 से 12 के बीच जनदर्शन को निलंबित कर दिया गया है। अब जनदर्शन आगामी शनिवार और रविवार को होगा।
बताते चलें कि अमर अग्रवाल हर सप्ताह के शनिवार और रविवार को राजेन्द्रनगर स्थित विधायक कार्यालय में एक से दो घंटा जनता की समस्याओं को सुनते हैं। इस दौरान लोगों की परेशानियों के अनुसार संबधित कार्यालय को पीड़ित की समस्या निवारण का आदेश देते हैं। रोजाना करीब 50 से 100 के बीच हितग्राहियों की समस्या का निवारण अमर अग्रवाल करते हैं।