फेसबुक पोस्ट के खिलाफ कांग्रेस में आक्रोश…नाराज नेता पहुंचे थाना…कहा पोस्ट डालने वाले के खिलाफ करें कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–फेसबुक में कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर लिखे गए एक पोस्ट के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने सिविल थाने में शिकायत की है। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने अपनी लिखित शिकायत में थाना प्रभारी को बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट डालकर कांग्रेस को उकसाया जा रहा है। पोस्ट में कांग्रेस के खिलाफ अपशब्द के अलावा भ्रामक और अपमानित जनक  टिप्पणी की गयी है। फेसबुक में एक लाइन की पोस्ट के साथ लाठीचार्ज का वीडियो भी  डाला गया है। पोस्ट डालने वाले के खिलाफ नरेन्द्र बोलर ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          नरेन्द्र बोलर ने सिविल लाइन थाना में कांग्रेसियों के साथ फेसबुक में डाले गए एक पोस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने लिखित शिकायत कर कहा है कि 5 अक्टूबर को फेस बुक में लगभग शाम 4 बजे फेसबुक में लाठीचार्ज का विडियो डाला गया। वीडियो पर कांग्रेस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गयी है।

                        पोस्ट में भ्रामक और भडकाऊ शब्द के अलावा आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस भवन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। यश नामक व्यक्ति ने सोशल मिडिया के माध्यम से पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की छबि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि सब कुछ राजनितिक लाभ के लिए या फिर नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

       कांग्रेस नेता अभय नारायण राय ने बताया कि देश में कुछ अवांछित व्यक्ति वैमनस्य पैदाकर निजी स्वार्थ सिद्धि में लगे है। उनमे से यह शक्सियत एक है | जबकि घटना की पूर्ण जानकारी के बिना इस तरह का अफवाह फैलाना गम्भीर अपराध की श्रेणी में आता है। कांग्रेस भवन की घटना से उस व्यक्ति का किसी भी प्रकार का कोई सरोकार नजर नही आता । बावजूद इसके इस तरह का पोस्ट करना व्यक्ति का कांग्रेस के प्रति घृणा और देश के अंदर विद्वेष पैदा  करने की मंशा को जाहिर करता है।

              कांग्रेसियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में जाँच और साइबर क्राइम की धारा के तहत एफआईआर दर्ज़ कर कार्यवाही करने को कहा है। कांग्रेसियों ने आईजी और एसपी से भी शिकायत की है।

close