‘बिलासपुर—- समर्थकों के साथ जनता कांग्रेस जोगी के बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी अनिल टाह ने भी रिटर्निंग अधिकारी सौमिल रंजन चौबे के कोर्ट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अनिल टाह के पारिवारिक नजदीकी लोग भी मौजूद थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद लोगों ने अनिल टाह को शुभकामनाएं भी दी।
समर्थकों के साथ जिला कार्यालय पहुचे अनिल टाह नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होने कहा कि इस बार ना कांग्रेस की और ना भाजपा की सरकार बनेगी की जोगी की। बेलतरा ही नहीं प्रदेश के कोने कोने में जोगी कांग्रेस की लहर है। 11 दिसम्बर को जोगी मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।
अनिल टाह ने बताया कि बसपा जनता कांग्रेस गठबंधन से कांग्रेस और भाजपा की बेचैनी बढ़ गयी है। कांग्रेस पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि आरोप लगाना कि बसपा जनता कांग्रेस गठबंधन भाजपा की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। जबकि इसमें ना तो कोई सच्चाई है और ना ही हिडन एजेन्डा ही है। कांग्रेस अब खत्म होने वाली है। यही कारण है कि कुछ भी बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।
अनिल टाह के अनुसार बेलतरा शहर से लगा विधानसभा क्षेत्र है। बावजूद इसके यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं को मोहताज हैं। आश्चर्य होता है कि भाजपा के कद्दावर नेता ने यहां विकास के नाम पर एक काम नहीं किया। जबकि उनकी पार्टी विकास का माला जप रही है। जनता ने जनता कांग्रेस पार्टी का दोनों हाथ से स्वागत किया है। जनता का मुझे भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। इस बार बेलतरा की जनता भाजपा और कांग्रेस पार्टी को मजा चखाने के लिए तैयार बैठी है। जाहिर सी बात है कि यहां से जनता कांग्रेस की रिकार्ड तो़ड़ मतों से जीत होगी। टाह ने इंकार किया कि पार्टी में किसी प्रकार की कलह है।