बिलासपुर— भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश के निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वार्ड 11 के मंदिर चौक, मोहंती स्कूल, शिवनाथ मार्ग इलाकों में भ्रमण किया। जनता से अमर अग्रवाल को जीताने की मांग की। जरहाभाटा ओमनगर में युवाओं के बीच आदित्य ने कहा कि पिछले 15 सालों में राज्य सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। प्रदेश का चहुमुंखी विकास हुआ है।
अादित्य अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, विज्ञान प्रौद्योगिकी, खेल अधोसंरचना विकास तेजी से हुआ है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का पुनर्निर्माण,सेवा क्षेत्र,सभी आयामों में राज्य सरकार ने सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य किए हैं। राज्य सरकार का बजट 90 हजार करोड़ रुपए से ऊपर का हो गया है । वित्तीय अनुशासन के साथ कुशल प्रबंधन की नीतियों ने छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में शुमार किया है।
आदित्य ने वार्ड 12 और मदर टेरेसा वार्ड मगरपारा जनसंपर्क के बाद आदित्य ने वार्ड क्रमांक 18 का भ्रमण किया। आदित्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन पहुंचाने का कार्य करते हैं। कांग्रेस के लोग सिर्फ भ्रम फैलाने का काम करते हैं। कांग्रेस के पास ना कोई नेता है ना ही नीयत। कांग्रेस की दशा और दिशा दोनों ही ठीक नहीं है। देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल है। चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
वार्ड भ्रमण के दौरान आदित्य के साथ जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे ,आनंद दुबे, वार्ड पार्षद गणेश रजक, शानुल खान धीरेंद्र केशरवानी मंडल अध्यक्ष रिंकु मित्रा, श्रीराम, जगदीश खरे, समेत संगठन दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।
कांग्रेसियों की नौटकी से जनता वाकिफ
भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पक्ष में कुदुदंड में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में विकास कार्यों की जानकारी दी गयी। कांग्रेस की जुमलेबाजी, कांग्रेस नेताओं की नौटंकी पर एल्डरमेन मनीष अग्रवाल, स्नेहलता शर्मा, मनोज मिश्रा, अजीत सिंह भोगल ने संबोधित किया। नुक्कड़ सभा का आयोजन वार्ड 3, 14, 27,40, 58, 62 में भी नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।